चंदौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिलीं खामियां,डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार…

चंदौली। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में लापरवाही पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चकिया क्षेत्र के गणेशपुर में निर्माणाधीन विद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कई गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंट, सीमेंट और कंक्रीट सहित अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद सामग्री गुणवत्ता परीक्षण मशीन की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया और सभी निर्माण सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुरूप इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।जांच के दौरान विद्यालय के पिलर और अन्य ढांचागत कार्यों में कमियां सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में दोबारा कमी मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles