चंदौली-सकलडीहा। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में तथा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के बहोरीकपुर में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के संयोजक अंबरीश सिंह ‘भोला’ (सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार) ने बताया कि यह अभियान का 15वां कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर आंखों की जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।वहीं, एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह बेवजह सवाल उठा रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा सहित अन्य विपक्षी दल मुंगेरीलाल के सपने न देखें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनेगी।
