विधायक रमेश जायसवाल ने 20.81 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास,ग्रामीणों को मिलेगी राहत…

चंदौली – मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने मंगलवार, 17 नवंबर को पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत 20 लाख 81 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। विकासखंड सदर की ग्राम सभा जगदीशपुर में रघु यादव के मकान से रघुनाथपुर लिंक रोड तक बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों के हाथों कराया।इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व है। क्षेत्रवासियों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।इस अवसर पर चुल्लन बियार, अखिलेश तिवारी, धन्नू केशरी, बब्बू सिंह, भीम मोदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles