Chandauli news:सैयदराजा-पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

चंदौली -सैयदराजा। क्षेत्र के प्रीतमपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और सैयदराजा की जनता भी बदलाव की साक्षी बनेगी।पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में हुई सेना भर्ती ऐतिहासिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं कर पाई है। उन्होंने लोगों से जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जनता अब जाति और धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने के साथ पीजी तक की पढ़ाई निशुल्क कराने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में मुन्नीलाल मौर्य, हरदेव मौर्य, अजय कुमार मौर्य, छाया गोंड, बलिराम यादव, सोनू सिंह, संतोष उपाध्याय, लालमणि पाल सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजन्म मौर्य और संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles