Chandauli News-पीडीए चौपाल में मनाया गया डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती उत्सव

चंदौली में आज पीडीए चौपाल लगाकर विधानसभा चकिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में सेक्टर नं. 04 के कोनिया, विकास खंड चंदौली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उपस्थित लोगों को बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और न्याय का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान का वितरण किया गया, जिससे वातावरण में उत्सव की भावना और भी बढ़ गई।इस मौके पर पूर्व प्रधान मराछु पासवान, रामलखन राम, छोटू राम, अलहम खान, संतोष शर्मा, चंदन पासवान, सत्तार अली, प्रद्युम्न यादव, मुकेश यादव, संदीप मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही विमला देवी और शांति देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।



