Blog

Chandauli News -सैयदराजा पुलिस का बड़ा खुलासा,चोरी कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह चोरी किनाराम बाबा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में 17/18 अप्रैल की रात वार्ड नंबर 06 में की गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर दुधारी नहर के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सौरभ तिवारी, बहादुर और खेसारी वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें एक बैट्री और दो समरसेबल मोटर शामिल हैं।
इस मामले में थाना सैयदराजा पर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button