Blog

Chandauli News-अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प,सैयदराजा में संगोष्ठी आयोजित

चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बी. एंड बी. परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह सहित सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक सुशील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और उनके विचारों से ही देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने वंचित और शोषित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक समरसता के उनके संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button