Blog

चंदौली एसपी का लापरवाही पर कड़ा प्रहार,मारपीट मामले में कार्रवाई न करने पर उप-निरीक्षक निलंबित

चन्दौली जनपद में पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री आकाश पटेल ने उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें एक आवेदक ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि उसके पिता के साथ थाना मुगलसराय क्षेत्र में मारपीट की गंभीर घटना हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जांच में पता चला कि 28 मार्च 2026 को हुए हमले में पीड़ित को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह वाराणसी में उपचाररत हैं। उनकी स्थिति इतनी गंभीर है कि वे बयान देने में सक्षम नहीं हैं। इसके बावजूद विवेचक द्वारा मामले में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं, जो कि घोर लापरवाही का परिचायक है।पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी मामले में धाराओं को कम करना स्वीकार्य नहीं होगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button