चंदौली -कर्मनाशा नदी के कटान से दहशत,मुख्य मार्ग और किसानों की जमीन पर मंडराया खतरा

चंदौली। कर्मनाशा नदी में बाढ़ के बाद तेज हुए कटान ने सदर विकासखंड क्षेत्र के खुदांव, गायघाट और कोनियां गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के लगातार कटान से कहीं मुख्य मार्ग तो कहीं कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। वहीं कई स्थानों पर रिहायशी मकानों और अन्य संपत्तियों पर भी खतरा मंडरा रहा है।समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का तकनीकी सर्वे कराने और संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने की मांग उठाई है।खुदांव गांव में मुख्य मार्ग के समीप तेजी से मिट्टी कट रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान नहीं रुका तो सड़क का हिस्सा नदी में समाहित हो सकता है। वहीं गायघाट गांव में करीब 30 एकड़ कृषि भूमि के प्रभावित होने का उल्लेख किया गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।कोनियां गांव में भी नदी के तेज बहाव से बस्ती के आसपास कटान हुआ है। ग्रामीणों ने बोल्डर पिचिंग, तटबंध सहित तकनीकी उपायों से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि कृषि भूमि, मार्ग और रिहायशी इलाकों को सुरक्षित किया जा सके।संतोष बिंद शाहआलम शानी इलाही अनुज बिंद राजेश गोस्वामी गुलाब चौधरी जितेंद्र निषाद गुड्डू पासवान धनेश निषाद रामावतार निषाद विनोद शाहनी जोखन अंसारी अलीमुद्दीन अंसारी चंदन पासवान छोटू राम आदि लोगउपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles