चंदौली। सेवा संकल्प यात्रा के तहत गुजरात के वडनगर से चंदौली पहुंची यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ भव्य स्वागत किया। चंदौली स्थित एक निजी लॉन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, जिले के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के संयोजक जैनेंद्र कुमार, सहसंयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र अग्रहरि तथा सहसंयोजक देवेश पाण्डेय रहे। इस दौरान शिव शंकर पटेल, किरण शर्मा, रीना तिवारी, पुष्पांजलि, विनीता अग्रहरि, राकेश मिश्रा और सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता के लिए आभार जताते हुए कहा कि सेवा संकल्प यात्रा संगठन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।स्वागत समारोह में उमड़ा जनसैलाब चंदौली में भाजपा संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का सशक्त संदेश देता नजर आया।
वडनगर से चंदौली पहुंची सेवा संकल्प यात्रा,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत..
