चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की ओर से 8 अक्टूबर को पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में विपक्ष के नेताओं के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता के विरोध में काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ पुलिस द्वारा बलपूर्वक व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस ने मांग की कि चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के साथ दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।इस दौरान मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, तरुण पांडेय, भवानी शरण सिंह, राहुल गुलाब, राम हम्मीर शाह, परमहंस सिंह राजपूत, नवीन पांडेय, कुलदीप वर्मा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, अमलेंदु पांडेय, अतुल दुबे, इंद्रजीत मिश्रा, दिलीप यादव, शिवेंद्र मिश्रा, जुगल किशोर, राजू कुमार, अरविंद पांडेय, रामौतार यादव, मदन लाल, कृष्णा सोनी, सिराजुद्दीन भुट्टो, नियाज अहमद, राकेश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंदौली में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस राहुल-प्रियंका से कथित बदसलूकी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी..
