चंदौली में डीएम का संवेदनशील अंदाज,राजकीय बालगृह का किया औचक निरीक्षण

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को बिछिया कला स्थित राजकीय बालगृह (शिशु) एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बालगृह में रह रहे बच्चों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।बच्चों की पढ़ाई को लेकर डीएम ने मौके से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन किया और बालगृह में रह रहे बच्चों के लिए पार्ट-टाइम शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का संवेदनशील अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें बिस्कुट व चिप्स बांटे। वहीं, हाल ही में बालगृह में आई 9 माह की मासूम बच्ची को डीएम ने गोद में उठाकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के प्रति उनका स्नेह और अपनापन देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles