चंदौली। प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यशाला के तहत भाजपा जिला कार्यालय चंदौली में जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव सामने है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी तरह तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सबसे बड़ी पार्टी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी हित के साथ ही देशहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।बैठक के दौरान 30 अगस्त 2026 को आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को शत-प्रतिशत संपन्न कर #Saral App पर अपलोड करने वाले चुनिंदा मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने सम्मानित किया।इस अवसर पर सुजीत जायसवाल, किरण शर्मा, सुशील सिंह जनौली, जैनेंद्र कुमार, पतंजलि चौहान, दिलीप सोनकर, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, श्रीकांत, आशीष रघुवंशी, कुंदन सिंह, गोपाल दास, गंगा साहनी, रिंकू, राजेश सिंह, प्रेम कुमार, हर्षित तिवारी, रंजन शाह, प्रदीप मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला की सूचना जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र ने दी।
