चंदौली में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती,अब बिना सूचना स्कूलों में छापेमारी करेंगी विशेष टीमें…

चंदौली। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा की गई।सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और कायाकल्प के तहत लंबित मूलभूत सुविधाओं के कार्य जल्द पूरे कराने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के विद्यालयों में जाकर छापेमारी करेंगी और रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएंगी।उन्होंने अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले तथा शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में सुरक्षा गार्ड और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ टेंडर प्रक्रिया समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। डीबीटी के तहत छात्रवृत्ति व ड्रेस की राशि के हस्तांतरण में तेजी लाने को भी कहा गया। बैठक में बीएसए सचिन कुमार सहित खंड शिक्षा अधिकारी, अपर पंचायत राज अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles