चकिया पुलिस की कार्रवाई:दो वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय के एनबीडब्ल्यू पर हुई गिरफ्तारी

चकिया पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के एनबीडब्ल्यू पर हुई गिरफ्तारीचंदौली। उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकिया पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में टीम ने दबिश देकर दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में नन्दू हरिजन पुत्र पोसु उर्फ बलिराम, निवासी सोनहुल, थाना चकिया तथा मल्लू पुत्र अगनू, निवासी मटिहानी चतुरीपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली शामिल हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा कांस्टेबल श्रीराम यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles