चंदौली। मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पत्रकार राकेश चंद्र यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। वह अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक समस्याओं, जनहित के मुद्दों और आम लोगों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। वरिष्ठ पत्रकार राकेश चंद्र यादव ने भी अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूर्व महामंत्री झनमेजय सिंह ने कहा कि पत्रकार देश की रीढ़ और समाज का आईना हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने के साथ व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को सही दिशा देने का काम करता है। ऐसे में राकेश चंद्र यादव का निधन पत्रकारिता जगत के लिए बेहद दुखद है।सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर एडवोकेट संतोष कुमार सिंह, राकेश रतन तिवारी, आनंद सिंह, नंदकिशोर सिंह, रमाशंकर सिंह, शमसुद्दीन, उज्ज्वल सिंह, राजबहादुर सिंह, अनिल सिंह, रिंकू सिंह, उज्ज्वल स्वरूप श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, बाबर अली, कमलेश गिरी, आरिफ हाशमी, जावेद असारीअ,वनीश तिवारी, संजीव पाठक, शमशाद अली, आसाराम, रजनीश तिवारी, जितेंद्र सिंह, सुजीत, दिनेश यादव,अमित पाठक, सतीश तिवारी और लारेन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दिवंगत कलमकार राकेश चंद्र यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…
