2027 चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास),चंदौली पहुंची पासी-पासवान शौर्य यात्रा…

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), चंदौली पहुंची पासी-पासवान शौर्य यात्रा

चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से निकाली जा रही पासी-पासवान शौर्य यात्रा गुरुवार को चंदौली पहुंची। सदर कोतवाली क्षेत्र के पैंतुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। पासी और पासवान समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर इस समाज के मतदाता चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। गठबंधन और सीटों के बंटवारे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे। फिलहाल पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।यात्रा के चंदौली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में विधानसभा और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की बात कही।

इस अवसर पर आशुतोष गहरवार, मंडल प्रभारी वाराणसी, वीरू पासवान, प्रदेश सचिव श्रमिक प्रकोष्ठ, अतुल श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ, सीमा सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ, शारदा त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता ,गोविंद पासवान जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी मुरारी पासवान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles