शहाबगंज में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ पैदल मार्च,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन…

चंदौली -शहाबगंज में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की उठाई मांग****चंदौली।** ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहाबगंज की ओर से बुधवार, 15 अक्टूबर को ब्लॉक अध्यक्ष नियाज अहमद की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ शहाबगंज को सौंपा। इस दौरान निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों के दौरान दोनों निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निर्णयों पर 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने से जुड़े निर्णयों पर सवाल उठाए।अरुण द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के विश्वास पर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की।इस मौके पर विजय त्रिपाठी, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, प्रताप पांडेय, गंगा प्रसाद, बद्रुद्वजा अंसारी, राजेंद्र गौतम, जुगल किशोर, राजू कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, कमलेश संत, शिवतपस्या तिवारी, श्रीकांत पाठक, रामबचन, रामचंद्र वंश यादव, विकास खरवार, मिठाई राम, कृपाशंकर सिंह, रामबली, असलम, एखलाक, गोविंद यादव, संतोष चौबे और रामनगीना राम सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बद्रुद्वजा अंसारी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles