चंदौली। आजाद अधिकार सेना के जिला प्रभारी चंदौली एवं अतिरिक्त प्रभार प्रदेश प्रभारी बिहार अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों के निर्माण में अनियमितता के साथ ही सरकारी भवनों के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार का भी जवाब मांगा जाएगा।अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी गरीब बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। महिलाओं के रोजगार और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार एवं संबंधित विभागों से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जारी सरकारी धन का सही उपयोग होना चाहिए और जनता के सामने कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। पार्टी जनसमस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने का कार्य करेगी।
