चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ पार्टी की मासिक बैठक भी संपन्न हुई। इस दौरान दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमन-चैन, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत और शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन आधुनिक भारत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जवानों के शौर्य और किसानों के योगदान को देश के विकास का आधार बताया।मासिक बैठक में अरुण द्विवेदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष नियुक्त कर कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी चंदौली में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।इस अवसर पर मधु राय ,तरुण पाण्डेय ,डा राम आधार जोसफ ,राजेंद्र गौतम, शीतला प्रसाद, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, टी आर दिनकर , जगदीश तिवारी ,शिव तपस्या तिवारी, गुलाब राम, बेचन पाठक ,मदन लाल ,सैय्यद अंसारी, अमलेंदु पाण्डेय, दीनदयाल विश्वकर्मा ,श्री कांत पाठक, अमरदेव राम, असगर अली ,इंद्रजीत मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, मिठाई राम, राम अतार यादव, कृष्णा सोनी ,राकेश सिंह ,ओम सागर ,संजय मिश्रा, निरंजन जायसवाल ,अतुल दूबे ,गोविन्द यादव, शमशेर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
चंदौली में कांग्रेस ने मनाई गांधी और शास्त्री जी की जयंती, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प..
