चंदौली जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी…
बरठी स्थित कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर और हेतिमपुर के जागेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला…
सुबह से ही श्रद्धालु और कांवड़िये पवित्र जल लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे.
भक्तों ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक किया..
परिवार के मंगल और मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की..
कई भक्तों ने लोकमंगल और सुख-शांति की कामना के साथ बाबा का जलाभिषेक किया..
श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में शिव आराधना से मन को शांति और आत्मिक बल मिलता है..
जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में सुबह से ही भक्ति, उत्साह और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही…
