गोवध के मुकदमे में वांछित ₹25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार,सैयदराजा पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई

गोवध के मुकदमे में वांछित ₹25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई ,चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने गोवध के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त विकास यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उसके घर के पीछे स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को सैयदराजा पुलिस टीम जेठमलपुर तिराहा स्थित एनएच-2 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की सफेद पिकअप का चालक पुलिस को देखकर करीब 10-15 मीटर पहले वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छह गोवंश अत्यंत क्रूर तरीके से रस्सियों से बंधे हुए मिले।इस मामले में थाना सैयदराजा में मुकदमा अपराध संख्या 88/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वाहन चालक के रूप में विकास यादव का नाम प्रकाश में आया और वह तभी से वांछित चल रहा था।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने वाहन के पंजीकृत स्वामी गंगाधर पाण्डेय के साथ मिलकर वाहन खरीदा था और गोवंशों की तस्करी की योजना बनाई थी। दोनों आसपास के क्षेत्रों से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदने तथा छुट्टा गोवंशों को इकट्ठा कर वाहन के माध्यम से तस्करी करने का काम करते थे।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के विरुद्ध थाना सैयदराजा और थाना हंडिया में गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास यादव पुत्र पप्पू यादव, निवासी लसार बरौत, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र तथा प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक राम जन्म यादव के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने की। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles