चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र की नई बाजार चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक दुष्यंत सिंह का स्थानांतरण बलिया जनपद हो गया है। स्थानांतरण के बाद बुधवार को नई बाजार चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी जनक सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने एसआई दुष्यंत सिंह को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चौकी प्रभारी जनक सिंह, कांस्टेबल किशन कुमार, अमन शुक्ला, हेमंत राज, उपेंद्र यादव और सुमित विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सहकर्मियों ने कहा कि दुष्यंत सिंह ने चौकी पर तैनाती के दौरान जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों में भावुकता का माहौल रहा।
Chandauli news-एसआई दुष्यंत सिंह का बलिया ट्रांसफर,नई बाजार चौकी पर फूल-माला पहनाकर दी गई विदाई..
