चंदौली के धानापुर में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला,अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार..

चंदौली के धानापुर में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला, अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तारडॉक्टर के न आने पर खुद ऑपरेशन करने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा, गैर इरादतन हत्या के आरोप में कार्रवाईचंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराईया स्थित इंद्रा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला सुमन की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त इंद्रजीत प्रजापति (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अस्पताल का प्रबंधक है। उसे शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब पांच बजे अस्पताल से हिरासत में लिया गया।पुलिस के मुताबिक, लखईपुर गांव निवासी चंद्रवली बिंद ने अपनी पुत्री सुमन की मौत के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सुमन को 18 अगस्त 2026 को इंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को नुकसान पहुंचने के कारण उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी, चंदौली की जांच रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर धानापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अस्पताल का प्रबंधक है और सामान्यतः डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का इलाज कराता है। घटना वाले दिन डॉक्टर के नहीं आने पर उसने स्वयं ऑपरेशन किया था, जिसके बाद महिला की मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी की टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles