विधायक निधि की सड़क कागजों में बनी,मौके से गायब! हलुआ गांव में ग्रामीणों का प्रदर्शन…

चंदौली। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के दावों के बीच हलुआ गांव में विधायक निधि से स्वीकृत आरसीसी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कागजों में सड़क निर्माण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य का शिलापट्ट भी निर्धारित स्थान के बजाय दूसरी जगह लगा दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर मामले की जांच की मांग की।ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र प्रताप सिंह के मकान से प्राथमिक विद्यालय के गेट तक आरसीसी सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन संबंधित मार्ग पर अब तक सड़क नहीं बनाई गई है। बारिश के बाद रास्ते में जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे जूता-मोजा उतारकर पानी में चलने को मजबूर होते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सड़क निर्माण की जानकारी गांव में लगे शिलापट्ट से हुई। शिलापट्ट पर उक्त मार्ग पर आरसीसी सड़क निर्माण का उल्लेख है, लेकिन मौके पर सड़क नहीं बनी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थलीय सत्यापन कराकर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जांच में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान विनोद कुमार सिंह, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, अभिषेक सिंह, रूपा राम, विपिन सिंह, इमाम सुंदर सिंह, गुल्लू यादव, पारस यादव, चंद्रिका राम, दुलारे राम, संजय सिंह, कुमार यादव, नंदजी, गौरी शंकर सिंह, सोहन राम, मुख्बू राम, संतोष यादव, मोनू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles