1 नवंबर को चंदौली में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक..

चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को जनपद चंदौली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पूर्णकालिक सचिव ने अधिकारियों को शिविर की तैयारियों और विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, डूडा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, खाद्य एवं रसद, कृषि, शिक्षा, उद्योग, बैंकिंग, कौशल विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन, श्रम, पुलिस, राजस्व, परिवहन, वन, डाक, नगर निकाय, विद्युत, जल शक्ति, महिला कल्याण समेत विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का नियमित रूप से प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल सके और पात्र लोग उनका लाभ उठा सकें। बैठक में शिविर को प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए विभागवार तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles