चंदौली – दीनदयाल नगर (मुगलसराय)विधायक रमेश जायसवाल ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शहाबगंज निवासी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि दुबे के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत की पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान विधायक ने मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।विधायक रमेश जायसवाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इंद्रमणि दुबे के असामयिक निधन से जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत हैं। यह परिवार के लिए बेहद दुखद घड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव मदद की जाएगी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला मंत्री दिलीप सोनकर, चंदौली मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, संजय सिंह प्रधान, हरे राम जी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत इंद्रमणि दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
