Blog

Chandauli News-जर्जर सिस्टम की पोल खुली:कचहरी गेट पर गिरा हाई-मास्ट,बड़ा हादसा टला”

चंदौली कचहरी परिसर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बबुरी रोड स्थित पूर्वी गेट पर वर्षों से लगी एक विशाल हाई-मास्ट स्ट्रीट लाइट अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गई। यह घटना भोर के समय हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।
घटना के बाद जब पोल के निचले हिस्से की जांच की गई, तो उसकी जर्जर हालत सामने आई। जिस पोल पर लाइट लगी थी, वह पूरी तरह से सड़ चुका था और जंग लगने के कारण अंदर से खोखला हो गया था। इसे बिजली विभाग और रखरखाव एजेंसी की गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।
यह क्षेत्र जिले के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है, जहां सैकड़ों अधिवक्ता अपने वाहन खड़े करते हैं और दिनभर वादियों व आम जनता की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में दिन के समय यह घटना बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती थी।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नियमित जांच की कमी पर सवाल उठाए हैं और परिसर में लगे सभी बिजली उपकरणों की तत्काल जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button