Blog

Chandauli News- तम्मागढ़ अग्निकांड:पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल सहायता की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बरहनी ब्लॉक के ग्रामसभा तम्मागढ़ का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान पता चला कि दलित बस्ती के लगभग 18 परिवार भीषण आगजनी की घटना का शिकार हो गए हैं। आग में उनके घरों का सारा सामान, खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गईं। इस घटना में कुछ महिलाएं और बच्चे आंशिक रूप से झुलस भी गए हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक शासन और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को कोई ठोस सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस प्रतिनिधिमंडल में रामानंद सिंह यादव, गंगा प्रसाद, परमहंस सिंह राजपूत, राजू कुमार, जोगिंदर सिंह, विनीत राय, गोविंद पाल और नरेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। पीड़ित परिवारों में राजवंत देवी, पारस, श्रवण कुमार, सूरज, शीला देवी, धर्मेंद्र, विमलेश और राम आसरे सहित कुल 18 परिवार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button