Blog

Chandauli News-पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में 21 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गढ़वा घाट कुटिया, ग्राम सोनबरसा के पास एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध 32 बोर असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद कुमार पटेल निवासी तिलौली कला थाना कर्मा, जनपद सोनभद्र तथा प्रमोद कुमार यादव निवासी केवली थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना चकिया पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि असलहा बिहार से खरीदा गया था। प्रमोद पटेल ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए लेना बताया, जबकि प्रमोद यादव ने असलहा उपलब्ध कराने में भूमिका स्वीकार की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और असलहा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button