Blog

Chandauli News चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:मोबाइल टावर चोरी गिरोह का भंडाफोड़

चंदौली जिले के अलीनगर पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 अप्रैल 2026 की रात लगभग 23:46 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गोधना अंडरपास के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार (25 वर्ष) और कमलेश पटेल (29 वर्ष), निवासी जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।यह गिरोह मोबाइल टावरों से महंगे कार्ड और उपकरण चोरी कर उन्हें दिल्ली में अपने साथियों को बेचता था। पुलिस जांच में सामने आया कि 29 मार्च 2026 को ग्राम सदलपुरा स्थित एक टावर से भी इसी गिरोह ने चोरी की थी, जिसके संबंध में पहले से मामला दर्ज था। स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से अभियुक्तों तक पहुंच बनाई गई।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के 3 टावर उपकरण, 2 मोबाइल फोन तथा 250 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button