चन्दौली में शातिर अपराधी धर्मेंद्र भारती पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चन्दौली जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को 23 अप्रैल 2026 की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले 21 अप्रैल 2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार पर धर्मेंद्र भारती और उसके साथियों ने हमला किया था। महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव, मारपीट और तमंचे से फायरिंग की थी। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को शरण देने वाले उसके रिश्तेदारों ने पुलिस का विरोध किया, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। धर्मेंद्र भारती पर पहले से ही हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग 40 मामले दर्ज हैं।



