चंदौली-हार्ट अटैक से दारोगा विजय बहादुर की मौत,पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी…

0-0x0-0-0#

चंदौली सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। बुधवार को पुलिस लाइन में दिवंगत उपनिरीक्षक को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।बताया गया कि आजमगढ़ निवासी उपनिरीक्षक विजय बहादुर मंगलवार रात थाना मेस में खाना खाने के बाद कांस्टेबलों के बैरक में अपनी फोल्डिंग चारपाई पर सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक उनके नहीं उठने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई।पुलिस लाइन में एएसपी सदर अनंत चंद्र शेखर, एएसपी ऑपरेशन, सीओ सदर नामेंद्र कुमार, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अंतिम सलामी दी। एसपी और एएसपी ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।एसपी ने बताया कि पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। अंत्येष्टि के लिए पुलिस गार्ड की व्यवस्था की गई है और तत्काल भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles