चंदौली के दिलीप पासवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी,समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने…

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर चंदौली जनपद के दिलीप पासवान को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है।दिलीप पासवान ग्राम जगदीश सराय, पोस्ट हिनौता, जनपद चंदौली के निवासी हैं। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि दिलीप पासवान समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles