चंदौली में 17 और 24 अक्टूबर को 1691 बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फॉर्म-6

चंदौली। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के अद्यतनीकरण तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ और अतिवृष्टि को देखते हुए जनपद के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मतदेय स्थलों का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके आधार पर 19 अक्टूबर तक नया आलेख तैयार किया जाएगा। राजनीतिक दलों से 18 अक्टूबर तक अपने सुझाव और आपत्तियां दलीय लेटर पैड पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

1691 मतदेय स्थलों पर लगेंगे विशेष कैंप

जनपद के 1691 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों के फॉर्म-6 भरवाएंगे। इसमें पहली बार मतदान करने वाले युवा, नवविवाहित महिलाएं और वंचित वर्ग के लोग शामिल हैं। इसके अलावा रैन बसेरों, लेबर कॉलोनियों और बेघर लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे और आपत्तियां

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रस्तावित मतदेय स्थलों का अनुमोदन 2 नवंबर 2026 तक होगा, जबकि निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

फॉर्म-6 के साथ शपथ पत्र की जरूरत नहीं

बैठक में बताया गया कि नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के साथ अब शपथ पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक निर्धारित दो फोटोयुक्त दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से विशेष कैंपों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles