चंदौली -तेज बहाव में फंसे तीन सैलानियों की पुलिस ने बचाई जान,चंद्रप्रभा नदी से सकुशल रेस्क्यू

चंदौली -नौगढ़ राजदारी-देवदारी जलप्रपात से करीब 800 मीटर दूर चंद्रप्रभा बांध की तरफ नदी में स्नान कर रहे तीन सैलानी अचानक तेज बारिश के बाद बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच फंस गए। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। नदी का बहाव तेज होने से तीनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिव जी शर्मा और कांस्टेबल सतीश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तेज बहाव के बीच फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान आनंद सिंह (22) निवासी चंदौली, अभिषेक जायसवाल (19) निवासी नदेसर, वाराणसी और करण मौर्य (21) निवासी चौकाघाट, वाराणसी के रूप में हुई।रेस्क्यू के बाद सभी को प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराकर सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने पर्यटकों से बारिश के दौरान नदियों और जलप्रपातों के पास विशेष सावधानी बरतने तथा तेज बहाव और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles