
चंदौली। SD PUBLIC ENGLISH SCHOOL में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर दोनों महापुरुषों को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की स्मृति में पौधारोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। बच्चों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा तथा देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अनुशासन अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक बृजेश सर, विकास तिवारी सर एवं ड्राइवर बिलगु तिवारी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि “पेड़ बचाएं, जीवन बचाएं और स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण बनाएं।”
