चंदौली। सदर विकासखंड के ग्राम सभा धरौली स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सीओ सदर नामेंद्र रावत ने रात्रि में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं, दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।इस मौके पर सीओ सदर नामेंद्र रावत, धरौली चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंह, उपाध्यक्ष अमित सिंह , जय शंकर तिवारी पत्रकार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
चंदौली सीओ सदर ने धरौली दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश…
